उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। निकाय चुनाव के खत्म होते ही अब ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से सर्वे किया गया जिसका अब खुलासा हो गया है।


लखनऊ में जीत सकती है BJP :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का अंतिम चरण आज पूरा हो चुका है।
  • 3 चरणों में यूपी के निकाय चुनाव के लिए मतदान किया गया था।
  • अब ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से इस चुनाव के नतीजे के पहले एक्जिट पोल जारी किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं जिनके लिए मतदान किया गया था।
  • इस निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ अपनी लड़ाई लड़ी थी।
  • मगर राजधानी लखनऊ में एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी संयुक्त भाटिया की जीत होगी।
  • एक्जिट पोल के अनुसार लखनऊ मेयर के पद पर भाजपा की संयुक्त भाटिया जीतेंगी।
  • पोल के मुताबिक लखनऊ में भाजपा को 40%, सपा को 27%, BSP को 13%, कांग्रेस को 18% वोट मिलेंगे।
  • वाराणसी के मेयर पद पर बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है।
  • यहां 45% वोट के साथ बीजेपी सबसे आगे जाती हुई दिख रही है।
  • बीजेपी से मृदुला जायसवाल उम्मीदवार यहाँ पर उम्मीदवार हैं।
  • सर्वे के मुताबिक इस सीट पर 21% सपा को, बसपा को 14%, कांग्रेस को 16% और अन्य को 3% वोट मिल सकते हैं।
  • सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर में भी भाजपा को जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर बीजेपी को 46%, सपा 22%, बसपा 11%, कांग्रेस 10% वोट हासिल कर सकती है।
  • कानपुर में भी एक्जिट पोल के मुताबिक़ भाजपा जीतती दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 34%, सपा को 25%, बसपा 21%, कांग्रेस 20 % वोट हासिल कर सकती है।
  • प्रभू श्री राम की नगरी के एक्जिट पोल का नतीजा आ चुका है।
  • यहाँ पर भी एक्जिट पोल के मुताबिक़ भाजपा जीतती हुई दिख रही है।
  • भाजपा को 48%, सपा 32%, बसपा 17%, कांग्रेस 2% वोट हासिल कर सकती है।
  • इलाबाद में भी बीजेपी को बड़ी जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 49%, सपा को 25%, बसपा को 13%, कांग्रेस को 12% वोट मिल सकते हैं।
  • आगरा में भी भाजपा को भारी जीत मिलते दिख रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 52%, सपा 12%, बसपा 27%, कांग्रेस 4% वोट हासिल कर सकती है।
  • मथुरा में एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा का मेयर बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
  • झांसी में भी भाजपा को भारी जीत मिलती हुई दिख रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को सबसे ज्यादा 50 % वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • अलीगढ़ में भी एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा जीतती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 46%, सपा को 24 % वोट मिल सकते हैं।
  • बरेली में एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा जीतती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 49%, सपा को 20% वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • एक्जिट पोल के अनुसार गाजियाबाद में भी भाजपा को जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर भाजपा को 50%, सपा को मात्र 5 % वोट मिलते दिख रहे हैं।
  • फिरोजाबाद में एक्जिट पोल के अनुसार समाजवादी पार्टी जीतती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर सपा को 30%, भाजपा को 25% वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • इस तरह 16 में से 15 भाजपा को जीत मिलती हुई दिख रही है।
  • वहीँ सिर्फ फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी को जीत मिल सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें