उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ जौला संदिग्ध परिस्थितयों में पांच दिन लापता रहने के बाद शनिवार तड़के अपने घर वापस लौट आये हैं। जिले में बसपा प्रत्याशी के गायब होने की खबर के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई थी आईजी सुजीत कुमार पांडेय खुद पल-पल की जानकारी ले रहें थे।

  • आईजी के निर्देश मिलने के बाद पुलिस डाबका के जंगलों में ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वायड की मदद से आरिफ जौला को खोज रही थी।
  • इसके साथ ही पुलिस क्राइण ब्रांच और एसटीएफ की दस से भी अधिक टीमें आरिफ जौला की तलाश में जुटी हुई थी।
  • आईजी और एसएसपी ने घटना स्थल पर जाकर अवलोकन भी किया, और पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछताछ भी की।
  • कंकरखेड़ा पुलिस ने बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला को खोजने के लिए एड़ी-चोटी को जोर लगा दिया, लेकिन पुलिस आरिफ के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी।
  • अब जब पांच दिन के बाद आरिफ सही सलामत घर वापस लौट आये है, तो उनकी गुमशुदगी की घटना बड़ा सवाल बनी हुई है।
  • फिलहाल आरिफ या उनके परिजनों की तरफ से अभी कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
  • आरिफ जौला के घर वापस लौटने की सूचना पाकर पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें