[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के समय से ही समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से हटा दिया था और फिर मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश खुद अध्यक्ष बन गए थे। अब सपा के एक और दिगज नेता ने मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) के बारे में विवादित टिप्पणी कर दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अबू आजमी ने की टिप्पणी (mulayam singh yadav) :

  • समाजवादी पार्टी में चुनावों के बाद से ही कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
  • सपा नेता शिवपाल यादव आये दिन अखिलेश पर जुबानी हमले करते रहते हैं।
  • शिवपाल सार्वजानिक मंच पर अखिलेश यादव को उनका वादा याद दिलाते रहते हैं।
  • मगर अब सपा के एक और दिग्गज नेता ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह पर टिप्पणी कर दी है।
  • समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने मुलायम पर बयान दिया है।
  • अबू आजमी ने कहा कि मुलायम अब कुछ भी सोच और समझ नहीं सकते हैं।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम ने मोदी के कान में जो बात की, वो किसी को पसंद नहीं आया है।
  • आजमी ने कहा कि ये बात मुझे ही नहीं, लाखो, करोड़ों समाजवादियों को भी नहीं अच्छा लगी था।

ये भी पढ़ें, अध्यक्ष के बाद इस ‘पद’ से भी हटायें जाएँगे मुलायम सिंह यादव!

  • उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने के बात करने वाले से मुलायम सिंह यादव ने बात की।
  • अबू आजमी ने कहा कि नेताजी की उम्र हो गयी है, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।
  • मगर अखिलेश और शिवपाल एक साथ रहते तो पार्टी के लिए अच्छा रहता।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो कुछ भी है, वो परिवार का अपना मामला है।
  • हम सभी ने तीनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हमेशा ही हूँ।
  • जब तक मुलायम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो उनके भी साथ मैं हमेशा था।

ये भी पढ़ें, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हुआ ‘बड़ा फैसला’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें