उत्तर प्रदेश की राजनीती में युवाओं की भागीदारी हमेशा से एहम रही है। कई छात्रों के दल समय समय पर अपनी ताकत राजनीतिक दलों को दिखाते रहते है। इसी क्रम मे आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपनी हुंकार भरो रैली लखनऊ के कॉल्विन कॉलेज के मैदान में कर रहा है।

1 लाख कार्यकर्ता करेंगे शिरकत :

  • ABVP की हुंकार भरो रैली का आयोजन लखनऊ में किया गया है।
  • इस रैली का एक उद्देश्य ABVP का राजनैतिक पार्टियों को युवाओं की ताकत दिखाना भी है।
  • परिषद् के सदस्यों का कहना है कि इस महारैली में देश भर से 1 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
  • एबीवीपी का यह आज का आयोजन अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 1994 के बाद ऐसी रैली हो रही है।
  • इस रैली के द्वारा ABVP पर अपनी पुरानी ताकत फिर से दिखाने का दबाव अवश्य रहेगा।

यह भी पढ़े : वीडियो: ‘खई के पान बनारस वाला’ गाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप!

  • इस रैली का मुख्य उद्देश्य बदहाल शिक्षा व्यवस्था की बात सरकार तक पहुंचाना भी है।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगे है कि सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव फिर से कराए जाए।
  • साथ ही सभी स्नातक और परास्नातक कॉलेजों में सीटो पर 20% की वृद्धि हो।
  • सभी छात्रों को उनका पूर्ण अधिकार मिले जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

यह भी पढ़े : हाई कोर्ट से याचिका खारिज, जल्द भर्ती होंगे 40,000 सफाईकर्मी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें