अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बालिका सदस्यों ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला उत्पीड़न के खिलाफ पैदल मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया।

 ABVP  की बालिका सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन: 

  • ABVP की बालिका सदस्यों का यह पैदल मार्च परिवर्तन चौक से लेकर विधानसभा तक था।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कीबालिका सदस्यों ने कहा की वो अब और भ्रस्टाचार नहीं सहेगीं।
  • ABVP की बालिका सदस्य बुलंदशहर में हुई गैंगरेप के खिलाफ अपना प्रदर्शन कर रहीं थी।
  • ये बालिका सदस्य वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग कर रहे थे।
  • ABVP ने प्रदर्शन करते हुये यूपी सरकार से अपनी 25 माँगे पूरी करने को कहा है।

क्या हैं ABVP की प्रमुख माँगे-

  • सभी हाइवेज पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएँ।
  • अश्लील वेबसाइट तत्काल बंद हों।
  • महिला उत्थान एवं सुक्ष के लिये विशेष सरकारी नीतियाँ बनें।
  • दुष्कर्म और हत्या जैसे अपराधों की जाँच मानवाधिकार आयोग बनाकर की जाये।
  • पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं पर संवेदनशील होकर प्राथमिकता से कार्यवाही करे।
  • सभी जिलों में प्रशासन की तरफ से छात्राओं के लिये विद्यालय आने-जाने हेतु बस की व्यवस्था की जाये।
  • जिला मुख्यालयों पर छात्राओं को सरकारी महिला छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाये।
  • महिला कालेज के बाहर 200 मीटर की दूरी पर महिला पुलिस की व्यवस्था हो।

गैंगरेप पर AAP का लखनऊ में सपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन !

बुलंदशहर गैंगरेप के विरोध में स्थानीय लोगों का एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें