उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला में घने कोहरे का कहर मंगलवार सुबह देखने को मिला। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरा अधिक होने की वजह से एक के बाद एक दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग मामूली रूप से चोटिल बताये जा रहे हैं। दुर्घटना में कई गाड़ियां टकराईं तो कई कारें चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिये निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाने में जुटी थी। हादसे के कारण घंटो यातायात भी बाधित रहा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कई वाहन चालक घायल

  • उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला।
  • यहां सुबह तड़के कोहरा अधिक होने की वहज से करीबी एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
  • गाड़ियों की भिड़ंत में जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वाहन एक दूसरे से भिड़ते चले गए।
  • हादसे में कई कार सवार घायल बताये जा रहे हैं।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • हादसे की वजह से मुख्यमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।
  • पुलिस ने सभी वाहनों को क्रेन की मदद से मुख्यमार्ग से हटवाया।
  • इसके बाद यातायात को दुरुस्त किया जा सका।

इससे पहले भी आपस में भिड़ चुके कई वाहन

  • कई वाहनों के आपस में टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 नवंबर 2017 को भी यही हुआ।
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक डेढ़ दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं।
  • इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे।
  • इस घटना के एक दिन बाद 9 नवंबर 2017 दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 20 वाहन आपस में भिड़ गए थे। (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे)
  • इस भीषण एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली अंगड़ाई का कहर लगातार देखने को मिल रहा है।
  • कोहरे का कहर शुरूआती ठंड से कई जिले के लोग कांपने लगे हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सर्दी आते हैं कोहरे ने कई शहरों को अपने आगोश में ले लिया है।
  • साथ सामन्य जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है।
  • जिसके चलते यातायात पर इसका बड़ा असर पड़ा है।
  • सड़कों पर धुंध के चलते आवा-जाही में भी कमी आयी है।
  • साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं।
  • लगातार कोहरे के कारण हो रहे हादसों पर चालकों को वाहन काफी सावधानी के साथ चलाने की आवस्यकता है।
  • कोहरा अधिक होने पर फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • वाहन चलाते समय दोपहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
  • अपने वाहन को कोहरा होने पर धीमी गति से साइड में चलाएं।
  • किसी को भी जल्दबाजी में ओवरटेक ना करें।
  • सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें