उत्तर प्रदेश में भले ही महिला सुरक्षा के तमाम दावे किये जा रहे हों और योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाईन भी चलाई हों, लेकिन महिला सुरक्षा राम भरोसे दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न पर रोक लगती नहीं दिखाई दे रही है। ताजा मामला राजधानी से सटे उन्नाव जिला का है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का वायरल वीडियो सामने प्रकाश में आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। महिला आरोपियो से काफी मिन्नतें करती है, लेकिन चार युवक महिला को जंगल की तरफ घसीटते हुए ले जाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर युवक उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

वायरल वीडियो थाना गंगाघाट के कटरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार चार शोहदे महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन महिला इसका विरोध करती हुई दिखाई देती है, लेकिन युवक अपनी हरकतों के आगे पीड़ित महिला की किसी बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। वीडियो काफी सुनसान जगह का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।

प्रदेश में लगातार हो रही इस तरह की वारदातों ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन उसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद गंगा घाट थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आकाश और राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो में दिख रहे विपिन, पवन, विमल, रितिक अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

[hvp-video url=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/07/4.mp4″ poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/07/Untitled-5-copy-4.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

ये भी पढ़ें- संस्कृति राय हत्याकांड: तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराएगी पुलिस

ये भी पढ़ें- लखनऊ में लगेगी चंद्रशेखर आजाद की 100 फीट ऊंची प्रतिमा

ये भी पढ़ें- बच्चों को पढ़ाएं या पहले झाड़ू लगाकर फावड़ा से कूड़ा उठायें गुरूजी

ये भी पढ़ें- इंदिरा नगर: नगर निगम ने सड़क पर ही बना दिए शौचालय

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह सहयोग करें, 20 दिन में लिया जाये आवाज का नमूना : कोर्ट

ये भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट जंगल में किशोरी से गैंगरेप: पशु प्रेमियों की सूझबूझ से पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें