Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सिटी रेलवे स्टेशन पर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

accused Arrested for Attempted rape of innocent city railway station

accused Arrested for Attempted rape of innocent city railway station

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज स्थित सिटी रेलवे स्टेशन के स्नानघर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक यहां नहा रही मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर वजीरगंज पुलिस भी पहुंची। इस बीच लखनऊ सिटी स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब पांच बजे लखनऊ सिटी स्टेशन पर बने स्नानघर में पास ही की झोपड़ी में रहने वाली आठ साल की मासूम नहा रही थी। इसी बीच बाजारखाला का रहने वाला निखिल निगम स्नानघर में घुस गया। वह मासूम से दुराचार का प्रयास करने लगा। भीतर ही चार साल और पांच साल की दो और मासूम भी स्नान कर रही थी। आरोपी को देखते ही आठ साल की मासूम ने शोर मचा दिया। इस बीच प्लेटफार्म पर कई लोग ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आरोपी स्नानघर से निकलकर भागने लगा, लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर ही वजीरगंज पुलिस पहुंच गयी। जबकि इसकी जानकारी सीओ जीआरपी अमिता सिंह को दी गयी। सीओ जीआरपी के आदेश पर आरोपी को पकड़कर चारबाग स्टेशन के थाने पर लाया गया। यहां मासूम के बयान सीओ ने दर्ज किए। सीओ के मुताबिक आरोपी बाराबंकी जाने के लिए लखनऊ सिटी स्टेशन आया था। पीड़िता के बयान के आधार और लोगों के बयान से यह प्रतीत होता है कि आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। मासूम के पिता की ओर से एफआइआर दर्ज कर ली गयी। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- हरदोई: बाल सुधार गृह में खूनी संघर्ष, 18 बाल अपचारी घायल

ये भी पढ़ें- हरदोई: नशे और शारीरिक शोषण को लेकर बाल सुधार गृह में हुआ खूनी संघर्ष

ये भी पढ़ें- सिटी रेलवे स्टेशन पर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बसपा की कार्यकारणी बैठक में मायावती निर्विरोध चुनी जा सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2018 : मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई 12वीं में किया टॉप

ये भी पढ़ें- आईपीएल बैटिंग एक्सचेन्ज का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख बरामद

ये भी पढ़ें- बाबरिया गिरोह का 50 हजार का इनामी खूंखार डकैत दयाराम गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बलवीर यादव को 98.4 % और सोनम यादव को मिले 97.6 % अंक

ये भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी गैंग के दो कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- लखनऊ: फांसी पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने 4 साल में लखनऊ का किया चहुंमुखी विकास

ये भी पढ़ें- जन विरोधी रहा बीजेपी सरकार का 4 साल का शासन- अपना दल

ये भी पढ़ें- लखनऊ: उपराष्ट्रपति के दौरे लेकर SSP ने अफसरों के साथ की बैठक

ये भी पढ़ें- लखनऊ: जीआरपी ने दो फर्जी महिला/पुरुष इंस्पेक्टर गिरफ्तार किये

Related posts

हंगामे के बीच विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित

Kamal Tiwari
7 years ago

मजदूरों एवं किसानों से वसूली करवा रही भाजपा: रालोद!

Sudhir Kumar
7 years ago

बेतुके बयान पर सिद्धार्थनाथ सिंह को मिले ‘अंडे-टमाटर’!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version