दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रचने के आरोप की गई हैं। वसीम रिजवी ने जनवरी में उन्हें फोन पर दाऊद इब्राहीम की ओर से धमकी मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद बड़ी कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आज 3 लोगों को गिरफ्तार किया। अब उसकी कुछ और हकीकत सामने आ रही है

आरोपी की पत्नी ने उठाये सवाल :

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने बुलंदशहर से उठाए 3 लोगों में से 2 की पहचान बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ के रहने वाले आरिफ और सलीम हैं। इस मामले में आरोपी सलीम की पत्नी की माने तो सलीम सऊदी अरब में काम करता है और पथरी के दर्द की वजह से इलाज के लिए 1 महीने पहले वापस भारत आया है। आरोपी की पत्नी का कहना है कि सलीम कल सुबह घर से दवाई लेने के लिए निकला था। इसके बाद टीवी पर देखने पर हमें पता चला कि सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलीम की पत्नी का कहना है कि इस मामले में हम न्याय चाहते हैं।

वसीम रिजवी ने दर्ज कराई थी शिकायत :

जनवरी में वसीम रिजवी को उनके फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी थी। वसीम रिजवी ने शिकायत में बताया था कि उन्हें फोन करने वाले अंजान शख्स ने खुद को D कंपनी का आदमी बताया और भाई के नाम से धमकी दी। उन्हें यह धमकी मदरसा शिक्षा बोर्ड की आलोचना करने की वजह से दी गई थी। इसके बाद दिल्ली की स्पेशल सैल ने बुलन्दशहर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि तीनों आरोपी D- कंपनी के गुर्गे हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें