अलीगढ के गांव खिरीरी मस्तीपुर में लक्ष्मी नारायणधाम के उत्सव समारोह के दौरान कल्कि पीठाधीश्वर धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने वालों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की।

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा:

  • महिलाओं पर पाबंदी लगाने की जबान काट कर उन्हें सूली पर चढ़ाया जाना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती तो धर्म को कैसे पूरा माना जा सकता है।
  • भगवान सबके लिए हैं और उन्हीं के घर में महिलाओं को प्रवेश से रोका जा रहा है।
  • भगवान ने जब भी पृथ्वी पर जन्म लिया, महिला के गर्भ से ही लिया।
  • महिलाओं के मंदिर जाने पर रोक लगाना सही नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि जो भी संत, महात्मा या पुजारी मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा रहें हैं, वे सभी घोर अपराध रहें हैं।
  • रोक लगाने वाले सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने साईं बाबा के बारे में कहा कि लोग साईँ बाबा के भक्त हैं और भक्ति ही भगवान का फैसला करती है। जिन लोगों की साईँ में श्रद्धा है, वे लोग साईँ को भगवान मानते हैं। किसी ने भगवान को देखा नहीं है, तो जिसमें भगवान नजर आयें वही भगवान हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें