उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पहुंचे फिल्मी दुनिया के मशहूर कलाकार किरण कुमार ने मी-टू का जमकर विरोध किया। बरेली में उनका दूसरा दिन है। वो बरेली में होने बाले प्रोग्राम में अपनी कलाकारी जलवा दिखाएंगे। बरेली में मुम्बई से आये फिल्मी कलाकार किरण कुमार का शो है। शो से पहले किरण कुमार ने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों द्वारा पूंछे गए मी टू के सवाल पर उन्होंने जमकर स्पीच दी किरण कुमार ने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं अपने निजी फायदे के लिए या पब्लिसिटी पाने या अपनी खुन्नस निकलने के लिए मीटू का सहारा ले रही हैं।

  • किरण कुमार ने कहा कि वो मानते है कि कुछ महिलाओं के साथ अत्याचार होते है।
  • इसके लिए बलात्कार का क़ानून पहले से ही बना हुआ था मगर अब मीटू आने के बाद इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
  • कभी भी किसी सीधे साधे व्यक्ति पर मीटू के जरिये उसे फंसा दिया जाता है।
  • वो बात अलग है कि सबूत नही मिलने पर उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा मगर उसके सम्मान को जो ठेश पहुंची उसका क्या होगा ?
  • कोर्ट को चाहिए कि एक ऐसा कानून लागू करे जिससे कि निर्दोष लोग इसमें न फंसे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि जिन महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटना होती है, उनके लिए उनके दिल मे पूरी सहानभूति है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें