एशियन डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन टेकहिको नकाओ मंगलवार 27 जून से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, अपने दौरे के तहत ADB चेयरमैन टेकहिको नकाओ लोक भवन पहुंचे थे। इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक और राज्य सरकार के बीच MoU(ADB yogi government MoU) पर हस्ताक्षर किये गए। MoU पर हस्ताक्षर से पहले ADB चेयरमैन टेकहिको नकाओ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक भी संपन्न हुई।

ऋण अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर(ADB yogi government MoU):

  • मंगलवार को राज्य सरकार और ADB के बीच समीक्षा बैठक हुई।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ADB चेयरमैन की उपस्थिति में ऋण अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गए।
  • अनुबंध के मुताबिक,
  • 2782 करोड़ की लागत की यूपी मुख्य जिला विकास परियोजना को लेकर हस्ताक्षर हुए हैं।

70 प्रतिशत ADB और 30 प्रतिशत राज्य सरकार(ADB yogi government MoU):

  • अनुबंध के मुताबिक, परियोजना के 70 प्रतिशत अंश(लगभग 1950 करोड़ रुपये) वाह्य ऋण के रूप में ABD देगा।
  • वहीँ राज्य सरकार परियोजना के 30 प्रतिशत अंश(लगभग 832 करोड़ रुपये) का वहन राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश(ADB yogi government MoU):

  • MoU पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, टेकहिको नकाओ के साथ कई मुद्दों पर विचार हुआ।
  • इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं, बिजली और सड़क परिवहन सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • आज 2872 करोड़ के लोन पर हस्ताक्षर हुआ।
  • परियोजना 2017 से प्रारंभ होकर 2024 में समाप्त होगी।
  • इस परियोजना में 12 जनपद सम्मिलित होंगे।

ADB चेयरमैन टेकहिको नकाओ के संबोधन के मुख्य अंश:

  • ADB उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सभी तरह का सहयोग करेगी।
  • ये UP की पहली विजिट है और ये सबसे बड़ा राज्य है।

ये भी पढ़ें: 3 देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें