प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले की साजिश का इनपुट ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा गृह मंत्रालय को दिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को यूपी ATS ने 9 संदिग्धों को नोएडा और देश के 5 राज्यों में दबिश देकर पकड़ा था। जिसके बाद सूबे ADG (लॉ एंड आर्डर) दलजीत चौधरी ने मीडिया से बातचीत कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी।

पुलिस ने 9 संदिग्धों को पकड़ा:

  • ख़ुफ़िया एजेंसियों ने पीएम मोदी और यूपी के CM योगी पर आतंकी हमले का इनपुट दिया था।
  • जिसके बाद से देश में अलर्ट जारी किया गया था और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया था।
  • इसी क्रम में UP ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर दबिश देकर 9 लोगों को पकड़ा था।
  • जिसके बाद सूबे के ADG लॉ एंड आर्डर ने इस बाबत मीडिया से बात की।
  • उन्होंने बताया कि, हम लोगों ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ जारी है।

4 लोगों के खिलाफ सबूत:

  • ADG (LO) दलजीत चौधरी ने आगे बताया कि, पकड़े गए 9 लोगों में से 4 के खिलाफ सबूत मिले हैं।
  • उन्होंने आगे बताया कि, सभी लोग स्वतः प्रेरित कट्टरपंथी हैं, किसी संगठन से उनकी जान-पहचान नहीं है।
  • ADG ने आगे बताया कि, सर्च के दौरान अभी कोई भी गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन यह एक आपराधिक साजिश हो सकती है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, वे भटके हुए युवक हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि, इनकी काउंसलिंग करायी जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें