उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद अब समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को नयी जिम्मेदारी दी गयी है।

आदित्य यादव को मिली जिम्मेदारी :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के समय से सपा में गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • इसके बाद सपा में शिवपाल यादव और अखिलेश के अलग-अलग गुट बन गये थे।
  • अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद कई नेता सपा छोड़ कर दूसरे दलों में जा चुके हैं।
  • मगर लंबे समय बाद अब समाजवादी पार्टी में सुलह की खबरें तेजी से आने लगी हैं।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को अपना आशीर्वाद देने की बात कही थी।
  • इसके बाद ही शिवपाल यादव के सुर भी अखिलेश के लिए नर्म दिखाई दे रहे हैं।
  • शिवपाल यादव अब अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और खुद को सपा विधायक बता रहे हैं।
  • इस बीच शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
  • पूर्व मंत्री शिवपाल के बेटे आदित्य यादव फिर से ICA के निदेशक चुन लिए गये हैं।
  • आदित्य यादव के पक्ष में भारी संख्या में मतदान किया गया था।
  • आपकों बता दें कि ICA सहकारिता में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें