उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों पहले नाटकीय ढंग से कौमी एकता दल का सपा में विलय के होने की खबर आयी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुये ये साफ़ कर दिया था कि कौमी एकता दल का सपा में स्वागत नही किया जायेगा। जिसके कुछ देर बाद ही जिस नाटकीय ढंग से कौमी एकता दल का सपा में विलय हुआ था उसी नाटकीय ढंग से कौमी एकता दल का सपा के साथ हुआ विलय टूट गया।

  • इस टूटे हुये विलय पर समाजवादी पार्टी ने अपना रुख साफ़ कर दिया था।
  • जिसके बाद से ही कौमी एकता दल की तरफ से प्रतिक्रिया आने का इन्तजार किया जा रहा था।
  • इस विलय के टूटने के 3 दिन बाद आज कौमी एकता दल की तरफ से राजधानी लखनऊ में विधायक अफजाल अंसारी के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की गयी।
  • जिसमें कौमी एकता दल ने सपा पर जमकर पलटवार किया।

अफजाल अंसारी ने की प्रेस कांफ्रेंस:

  • उत्तर प्रदेश के कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की।
  • प्रेस कांफ्रेंस में अफजाल अंसारी ने विलय प्रकरण पर प्रकाश डाला।
  • अफजाल ने कहा कि नेताजी ने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए विलय की बात कही थी।
  • अफजाल ने जानकारी दी कि सपा नेता अंबिका चौधरी और बलराम यादव ने विलय कराया था।
  • अफजाल अंसारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा पार्टी में शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव की कद्र नही है।

https://www.youtube.com/watch?v=MxlPg6R7e0o

  • साथ ही अफजाल ने समाजवादी पार्टी पर धोखा देने का आरोप भी लगाया।
  • गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने स्वयं विलय की बात कही थी, लेकिन मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पार्टी को इस फैसले पर अपने हाथ खींचने पड़े थे।
  • कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसी एक समाचार चैनल के किसी एक व्यक्ति के साथ अन्दर ही समझौता कर रखा है।
  • कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी ने गंभीर आरोप लगाते यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उस समाचार चैनल के उस एक व्यक्ति के कहने पर ही सब काम करते हैं।

कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी के इस बयान के बाद ये एक बड़ा सवाल उठता है कि किस चैनल के एक व्यक्ति के कहने पर मुख्यमंत्री अखिलेश ये फैसले ले रहे हैं। कौन है वो व्यक्ति जिसके बारे में अफजाल अंसारी कहना चाह रहे थे|। फिलहाल तो अभी उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं हुआ है मगर अब सभी लोंगों में उस व्यक्ति के बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गयी। अब ये देखना और दिलचस्प होगा कि कब अफजाल अंसारी उस व्यक्ति के नाम का खुलासा करेंगें। 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें