गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक कैरियर की प्रियंका कर सकती है शुरुआत

दिनों दिन राजनैतिक हलचल की सर्गामियां तेज हिती नजर आ रही है। अब तो राजनीति से जुड़े लोगो ने भी अपना चुनाव लड़ने का तौर तरीका अपना लिया है। चुनाव को नजदीक आता देख सभी पार्टियाँ अपना दम खम दिखने के लिए रण में उतर चुकी है।  प्रियंका गांधी जो उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव का पदभार संभालेंगी , लखनऊ में राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन भी करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कांग्रेस अध्यक्ष और भाई राहुल गांधी के साथ चार फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं। हाल ही में कांग्रेस की ओर से महासचिव बनाई गईं प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत प्रयागराज में पवित्र कुंभ स्नान से कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों चार फरवरी को ‘मौनी अमावस्या’ व दूसरे ‘शाही स्नान’ के मौके पर पवित्र स्नान करेंगे।

  • अगर उन्हें चार फरवरी को पवित्र डुबकी लगाने का मौका नहीं मिला
  • तो वे 10 फरवरी को बसंत पंचमी व तीसरे ‘शाही स्नान’ पर ऐसा करेंगे।
  • लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी की एंट्री और कुंभ में पवित्र स्नान यूपी की सियासत में एक अलग मायने रखेगा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र लगाएंगे डुबकी

माना जा रहा है कि यह शायद पहली बार है जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। साल 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ मेले में भाग लिया था और पवित्र स्नान किया था। दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और उन्हें पूर्वी यूपी की कमान भी दे दी गई। हालांकि, अभी वह अमेरिका में हैं, जब वह फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएंगी तो औपचारिक तौर पर वह अपना पदभार संभाल लेंगी। इससे पहले शनिवार को ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को राहुल गांधी का सही फैसला बताया और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति में आने के फैसले उनकी पार्टी को खुशी है। प्रियंका गांधी का राजनीति में कदम रखना लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आगे आने वाले चुनावों के लिहाज से भी काफी अहम है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें