उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बीते दिन ही लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया गया है। लखनऊ में गोमती नदी पर बना यह रिवरफ्रंट पूरे भारत देश में सबसे बड़ा रिवरफ्रंट है। यह लन्दन की टेम्स नदी से प्रभावित होकर बनाया गया है। इसके बाद अब सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में एक और रिवरफ्रंट बनाने का निर्णय किया है।

वाराणसी में बनेगा वरुणा रिवर फ्रन्ट :

  • गोमती नदी पर बने रिवरफ्रंट का शिलान्यास बीते साल ही सीएम अखिलेश यादव ने किया था।
  • अब उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी में वरुणा रिवरफ्रंट को बनाने की तैयारी में है।
  • इसके लिए सरकार द्वारा काम शुरू भी हो गया है और काफी काम पूरा भी हो गया है।
  • इसमें भी गोमती नदी के किनारों की भांति ही 10 किमी तक नदी किनारों को संवारा जाएगा।

यह भी पढ़े : छोटी हो रही हैं कतारे, 24 तक स्थिति बेहतर हो जाएगी- संतोष गंगवार!

  • यहाँ ग्रीन बेल्ट तैयार होने के साथ ही कई घाट बनाने की सरकार की योजना है।
  • वाराणसी में भी वरुणा नदी के किनारों पर हरियाली स्थापित की जाएगी।
  • साथ ही नदी में गिरने वाले नालो और गंदगियों का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़े : लखनऊः एक शख्स ने जमा किया 45 लाख का बिजली बिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें