उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से निष्कासित हुए दीपक सिंघल सपा प्रमुख की शरण में पहुँच गए हैं।

निष्कासन के बाद सपा प्रमुख के आवास पर दीपक सिंघल:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद से दीपक सिंघल को आज मंगलवार को निष्कासित कर दिया गया था।
  • जिसके बाद दीपक सिंघल निष्कासन की खबरों के बाद सपा प्रमुख की शरण में पहुँच गए।
  • दीपक सिंघल ने दिल्ली स्थित सपा प्रमुख के आवास पर उनसे मुलाकात की।

मीडिया से नहीं की बात:

  • निष्कासन के बाद दीपक सिंघल ने सपा प्रमुख के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।
  • सपा प्रमुख से मिलने के बाद दीपक सिंघल ने बाहर निकल कर मीडिया से किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं की।
  • सपा प्रमुख के आवास से वो सीधे रवाना हो गए।

राहुल भटनागर हैं यूपी के नए मुख्य सचिव:

  • दीपक सिंघल को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से निष्कासित कर दिया गया है।
  • जिसके बाद राहुल भटनागर को मुख्य सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है।
  • मुख्य सचिव का पद मिलने से पहले राहुल भटनागर प्रमुख सचिव वित्त थे।
  • इसके साथ ही राहुल भटनागर 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • गौरतलब है कि, दीपक सिंघल के निष्कासन के साथ ही राहुल भटनागर ने एनेक्सी जा कर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें