माफिया मुख़्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव राजनीति में कच्चे:

  • कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने अपने सुल्तानपुर दौरे के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
  • अफजल अंसारी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनीति में कच्चे हैं और समाजवादी पार्टी की पुरानी प्रवृति है।
  • अफजाल अंसारी शहर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
  • कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि, बसपा में पैसातंत्र चलता है।
  • आपको 5 करोड़ रुपये देकर कोई टिकट मिला, जिसे कोई भी 10 करोड़ देकर आपसे छीन सकता है।
  • हालाँकि, सूबे के हर दल पर बरसने वाले अफजाल अंसारी ने कांग्रेस के प्रति अपना रवैया सामान्य रखा।
  • जिसके चलते ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि, कौमी एकता दल कांग्रेस के साथ इन चुनाव में जा सकती है।

मुख्यमंत्री की नाराजगी से नहीं हुआ था विलय:

  • गौरतलब है कि, कौमी एकता दल का विलय पहले सपा प्रमुख के कहने पर समाजवादी में किया जा रहा था।
  • लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये कहकर विलय की सम्भावना को खत्म कर दिया कि, समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी के सहयोग के बिना भी जीत सकती है।
  • इतना ही नहीं विलय की पैरवी करने वाले मंत्री बलराम यादव को भी मुख्यमंत्री ने पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव की नाराजगी पर विलय का फैसला वापस ले लिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें