उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को विधानसभा के सामने जाम लगा दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रदर्शन के चलते दिनभर शहर की यातायात व्यवस्था चरमाराई रहीं और सड़कों पर वाहन रेंगते रहें।

  • राज्‍य कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मंगलवार को पूरे दिन राजधानी में प्रदर्शन किया।
  • दोपहर में उन्‍हें विधानभवन से हटाने की कोशिश हुई तो उन्‍होंने पुलिस पर भी हमला बोल दिया।
  • देर रात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अशोक मार्ग पर कब्‍जा कर धरना शुरू कर दिया।
  • आंगनबाडी कार्यकत्रियों का यह प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा।
  • मालूम हो कि आगनबाड़ी कार्यकत्री  2 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं।
  • मांगो पर सुनवाई ना होती देखकर कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने मंगलवार को लक्ष्मण मेला स्थल पर महारैली का आयोजन किया।
  • महारैली के लिए सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं जुटने लगीं।
  • इसके बाद दोपहर एक बजे इन्होंने विधानभवन की ओर कूच कर दिया।
  • इसके बाद वह टोलियों में विधानसभा मार्ग, अशोक मार्ग के रास्ते लक्ष्मणमेला ग्राउंड पहुंची।
  • लक्ष्मण मेला मैदान पर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तीन बार संकल्प वाटिका के पास धरने पर बैंठी।
  • रात में डीआइजी आरकेएस राठौर, एसएसपी मंजिल सैनी, जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह प्रदर्शन कारी कार्यकर्ताओं से बात करने पहुंचे।
  • लेकिन संकल्प वाटिका पर अधिकारियों की इस बातचीत से भी कोई हल नहीं निकल सका था।
  • प्रदर्शन के दौरान एसएसपी मंजिल सैनी समेत तमाम अधिकारियों के वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे।

[ultimate_gallery id=”20629″]

ग्राम रोजगार सेवकों को सीएम अखिलेश की बड़ी सौगात!

ये हैं प्रमुख मांगेः

  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
  • आंगनबाड़ी कर्मि‍यों को 18 हजार रुपए सैलरी दी जाए।
  • सहायिकाओं को 9 हजार रुपए सैलरी दी जाए।
  • कार्यकत्रियों का राज्य पोषण मिशन में एकल खाता खोला जाये।
  • निदेशक आनंद कुमार को तत्काल हटाया जाए।
  • वे उनकी मांगों को पूरा नहीं होने दे रहे और सीएम को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेशव्यापी हड़ताल के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों की महारैली 27 को!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें