बीते बुधवार को ताजगंज के विभवनगर चौकी पर एक महिला मिटटी के तेल से लतपत पुलिसवालों के सामने पहुंची। महिला ने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया। बदहवास अवस्था में पहुंची इस महिला ने पुलिसवालों से अपने जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। महिला की बात सुनने के बाद पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल के लिए भेज दिया।

दहेज न मिलने पर पत्नी को जलाने की थी कोशिश :

https://www.youtube.com/watch?v=nbU6YDB27s8&feature=youtu.be

  • दरअसल, करीब चार साल पहले पीडित महिला की शादी झांसी के रहने वाले विक्रम सिंह से हुयी थी।
  • शादी के बाद कुछ महीने तो दोनों ख़ुशी से रहे लेकिन उसके बाद पति ने महिला के मायकेवालों से दहेज की मांग शुरू कर दी।
  • दहेज न मिलने पर उसने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
  • वह हर रोज पत्नी को ताने देता और आए दिन मारपीट करता।
  • कई बार तो मामला बढ़ने पर आस पडोस के लोग भी आ जाते थे।
  • बीते बुधवार को भी दोनों के बीच इन्हीं बातों को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई.
  • जिसके बाद विक्रम ने पत्नी पर मिटटी का तेल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की।
  • पीडित महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर विभवनगर चौकी पहुंची।
  • मिटटी के तेल से भीगी महिला को देख पुलिसवालों के होश फाख्ता हो गए।
  • आनन-फानन में वह महिला को लेकर थाना ताजगंज ले गए जहां महिला ने पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया।
  • पुलिस के मुताबिक महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
  • मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के लिखित बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • सीओ सदर राजेष दिवेदी का कहना है कि पति विभवनगर के अजंता काॅलोनी में किराए के मकान में रहता है,
  • जहां उसने पत्नी को धोखे से बुलाकर जान से मारने की कोशिश की।
  • पीड़िता ने अपनी हिम्मत और सूझबूझ से अपनी जान बचा ली और तत्काल पुलिस के पास पहुंची।
  • हालांकि अभी रिपोर्ट आने के बाद ही यह साबित हो सकेगा कि पीडिता का आरोप सही है या नहीं।

यह भी पढ़ें : सपा का प्रतिनिधि मंडल कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपेगा ज्ञापन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें