एमएम गेट थाना क्षेत्र के बाग मुजफ़्फ़र खा इलाके में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच वाद विवाद के बाद मारपीट हो गयी। दोपहर करीब एक बजे कोली समाज और वाल्मीकि समाज के लोग आपस में भिड गए। पहले तो वाद विवाद हुआ उसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने आकर लोगों को खदेडा और कुछ उपद्रवियों को अरेस्ट भी किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इलाके में तैनात किया गया पुलिस बल

  • शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एमएम गेट थाना क्षेत्र के बाग मुजफ़्फ़र खा बस्ती में स्थित शौचालय को लेकर विवाद हो गया।
  • विवाद होते होते दो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया।
  • कोली समाज और वाल्मीकि समाज के बीच हुए इस विवाद ने धीरे-धीरे भयंकर रुप धारण कर लिया।
  • पथराव के दौरान दोनों पक्षा के तीन लोग घायल हुए।
  • पथराव की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
  • बाग मुजफ़्फ़र खा इलाके में पुलिस बल के साथ सीओ कोतवाली भी खुद मौके पर गए।
  • पुलिस ने बल प्रयोग कर पथराव कर रहे लोगों को खदेडा।
  • इसके बाद आक्रोशित  लोगों की पुलिस नेगिरफ्तारियां  शुरू कर दी।
  • इससे नाराज लोगों ने चित्रा टॉकीज के पास जाम लगा दिया।
  • जाम खुलवाने के लिए कई थानों के पुलिस बल को घंटों तक लगातार मशक्कत  करनी पडी।
  • इसके बाद जाम को खुलवाया गया।
  • इलाके में माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।
  • शांति बनाए रखने का सबसे अनुरोध भी किया गया है।
  • साथ ही क्षेत्र में तनाव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफतार करने का सिलसिला भी जारी है।
  • पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मामले के मुख्य आरोपियों की खोज की जाएगी।
    अपराधियों को गिरफतार कर उन पर कार्रवायी की जाएगी।
  • साथ ही दोनों समाज के लोग एक दूसरे पर जो आरोप लगा रहे हैं उसकी भी जांच की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें