उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ पुलिस का पीड़ितों को न्याय दिलाने के तमाम दावे करती है। लेकिन प्रदेश सरकार के दावों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के तमाम वादों को आगरा पुलिस ठेंगा दिखा रही है। यहाँ जिला मंडल और नेशनल लेवल पर वेट लिफ्टिंग चैंपियन हिना उस्मानी शोहदों से परेशान होकर अपने ही घर में कैद होने को मजबूर हो गई है।

शोहदों से परेशान कैद हुई वेट लिफ्टिंग चैंपियन-

  • हिना उस्मानी जिला मंडल और नेशनल लेवल पर वेट लिफ्टिंग से नाम रोशन कर चुकीं हैं।
  • आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली वेटलिफ्टर हिना उस्मानी को कुछ शोहदे परेशान करते थे।
  • शोहदों से तंग आकर वेटलिफ्टर हिना उस्मानी ने थाना शाहगंज की पुलिस से शिकायत की।
  • लेकिन थाना शाहगंज पुलिस ने वेटलिफ्टर हिना उस्मानी की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की।
  • अब आरोप है कि शोहदों ने साजिश के तहत हिना उस्मानी के परिवार पर लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
  • यह भी आरोप है कि शोहदे पुलिस से मिलकर हिना उस्मानी के परिवार का उत्पीड़न कर रही है।
  • इस कारण वेटलिफ्टर हिना उस्मानी और उसका परिवार बेहद चिंतित है।
  • हिना उस्मानी आगरा जिले पुलिस कप्तान दिनेश चंद्र दुबे  के दरबार में न्याय की गुहार भी लगा चुकी है।
  • लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी एसएसपी आगरा को दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अभी तक कोई समाधान नहीं किया है।
  • मीडिया से बात करते हुए हिना उस्मानी ने अपना दर्द जगजाहिर किया है।
  • उन्होंने बताया कि शोहदों और उनकी हरकतों से तंग आकर वो अपने ही घर में कैद होने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें: मंदसौर के बाद यूपी में भी किसान आन्दोलन की धमकी!

यह भी पढ़ें: क्यों 10वीं टॉपर तेजस्वी को नहीं है अपने भविष्य की फ़िक्र?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें