आगरा। यूपी के आगरा जिले में एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में वाल्मीकि समाज की किशोरी द्वारा दूध का बर्तन छूने पर जातीय संघर्ष हो गया। (Agra Riots)
  • दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडों और पथराव में दोनों पक्ष के 12 लोग घायल हो गए।
  • मौके पर पहुंची पीआरवी का जवान भी घायल हो गया।
  • पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए किशोरी को दूसरे पक्ष के लोगों से बचाया।
  • घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया।

क्या है पूरा घटनाक्रम? (Agra Riots)

  • जानकारी के अनुसार, कटरा वजीर खां स्थित चीनी का रोजा पर शुक्रवार शाम को मन दिवाकर दूध देने वाल्मीकि बस्ती में गया था।
  • बताते हैं वहां वाल्मीकि समाज की किशोरी ने दूध की डोलची को उठा लिया।
  • इस पर मन ने उसे तमाचा मार दिया।
  • इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।
  • किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ तहरीर दे दी।
  • सुबह मन पक्ष के लोग मंदिर से लौट रहे थे।
  • रास्ते में किशोरी के परिजन मिलने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
  • शाम की घटना को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।
  • विवाद ने टकराव का रूप ले लिया।
  • दोनों पक्ष के बीच पथराव और बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
  • एक दूसरे के घरों पर हमला बोल तोड़फोड़ कर दी।
  • इससे अफरातफरी और दहशत फैल गई।
  • जानकारी होने पर पहुंची पुलिस की पीआरवी वैन ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।
  • इस बीच दूसरे पक्ष ने वाल्मीकि समाज की किशोरी पर हमला बोल दिया।
  • उसे बचाने की कोशिश में पीआरवी पर तैनात सिपाही भानु प्रताप घायल हो गया।
  • दूसरे सिपाही मुकेश बाबू को भी भीड़ ने घेर लिया।
  • टकराव की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को देख भीड़ शांत हुई।
  • पुलिस ने दोनों पक्षों से गिरीश कुमार,स्वाति,वैशाली, मंजू, सतीश, अमन, डब्बू, मन, सुरजीत ,राहुल ,मोनू का मेडिकल कराया। (Agra Riots)
  • पीआरवी द्वारा सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
  • बवाल को रोकने में पीआरवी 9 की अहम भूमिका रही।
  • दोनों पक्षों से जमकर चल रहे लाठी-डंडों की परवाह न करते हुए प्रदीप यादव ने भीड़ में घुस गया।
  • उसने पीआरवी 10 के घायल सिपाही को बाहर निकाला।
  • आरोपी पक्ष के दो युवकों को भी हिरासत में लिया।
  • कटरा वजीर खान में हुए बवाल की शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई।
  • इस पर वहां से फोन आने पर थाने में खलबली मच गई, पुलिस अपनी सफाई देती रही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें