उत्तर प्रदेश आगरा में पार्वती नदी पर बने अरनोटा पुल पर भदावर डिपो की रोडवेज बस और डंपर में आज जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद डंपर में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

  • यह हादसा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पार्वती नदी के अरनोटा पुल पर हुआ।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भदावर डिपो की एक रोडवेज बस आगरा आ रही थी
  • अरनोटा पुल पर बस के सामने एक डंपर आ गया।
  • सामने से डंपर आने के बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।
  • बता दें कि पुल पर बस और डंपर में आमने सामने की टक्कर हुई।
  • हादसा इतना भीषण था कि डंपर में आग लग गई।
  • इसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

आगरा में माल्यार्पण के दौरान राहुल गाँधी को लगा करंट!

घायलों को एसएन में कराया भर्तीः

  • इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
  • घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यात्रियों के बस से बाहर निकाला गया।
  • कई यात्रियों ने भी बस से बाहर निकलने के लिए छलांग लगा दी।
  • गंभीर हालत में यात्रियों को एसएन में भर्ती किया गया है।

आगरा में शुरू हुई `ताज गोज गोल्ड` प्रदर्शनी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें