आगरा. यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूल बस पलट गई। बस में सवार करीब 40 बच्चे और कंडेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। (School Bus Accident)
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
  • पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के घरों में कोहराम मच गया।
  • पुलिस ने बस को क्रेन के जरिये उठाकर कब्जे में लिया है।
  • वहीं घटना से नाराज परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
  • फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा घटनाक्रम? (School Bus Accident)

  • जानकारी के मुताबिक, एत्मादपुर के एक्सप्रेस-वे के झरना नाला के पास आज सुबह घटना हुई।
  • मंडी जिले में कोटली कस्बा के आलोक भारती स्कूल से छात्र-छात्राओं का दल ताजमहल देखने जा रहा था।
  • इस बीच यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस का टायर फट गया।
  • इसके बाद बस डिवाइडर पर चढऩे के बाद पलट गई, जिसके कारण बस में सवार 40 छात्र घायल हो गए।
  • जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ शिक्षक भी घायल हुए हैं।
  • चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनको आगरा मेडिकल कालेज के SN अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहुत दर्दनाक था हादसा

  • यह हादसा इतना दर्दनाक था कि बचाव कार्य में लगे लोगों की रूह तक कांप गई।
  • लोगों ने लहूलुहान छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को बस से निकाला।
  • बच्चों को लहूलुहान देखकर बचाव कार्य में लगे लोग भी चीखने लगे।
  • बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाने की बात कहने लगे जिससे बच्चों को बचाया जा सके।
  • घटना की सूचना मिलते ही खंदौली सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
  • पुलिस ने राहत-बचाव को तेजी लाने के लिए घटनास्थल पर क्रेन को भी बुलवाया।
  • क्रेन के माध्यम से पलटी हुई बस को सीधा किया गया।
  • इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कप्तान अमित पाठक और जिलाधिकारी गौरव दयाल निगाहें बनाए हुए थे।
  • साथ ही अधिकारियों ने एसएन के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भर्ती बच्चों से भी मुलाकात की।
  • चिकित्सकों को उनके इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के दिशा निर्देश दिए हैं।
  • जिससे घायल बच्चों का अच्छे से इलाज हो सके।
  • परिजनों को भी सुचना दे दी गयी थी। (School Bus Accident)
  • जैसे जैसे जानकारी हुई नाते रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुचे लगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें