देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खुला पत्र लिखने वाले एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष(AIMS rda head) हरजीत सिंह भट्टी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुला पत्र लिखने के कारण मिल रही धमकियाँ(AIMS rda head):

  • पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को खुला पत्र लिखने वाले डॉक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है।
  • ज्ञात हो कि, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए RDA के अध्यक्ष हरजीत सिंह भट्टी ने खुला पत्र लिखा था।
  • जिसके बाद उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
  • हरजीत सिंह भट्टी ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए हौजखास थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
  • डॉक्टर भट्टी को धमकी भरा कॉल शनिवार की शाम को आया था।
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स खुद को कट्टरपंथी हिन्दू बता रहा है।
  • डॉक्टर भट्टी आगे बताते हैं कि, कॉल करते ही सीधे व्यक्ति ने धमकाना शुरू कर दिया।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रही है।

गोरखपुर हादसे के बाद लिखा था पत्र(AIMS rda head):

  • अगस्त माह में गोरखपुर स्थित BRD मेडिकल कॉलेज में 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गयी थी।
  • जिसके बाद डॉक्टर भट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला पत्र लिखा था।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मीटिंग: योगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें