उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में एक बार आपसी कलह का दौर चल निकला है, इस बार लड़ाई आगामी विधानसभा चुनाव के तहत टिकट वितरण को लेकर है। टिकट वितरण को लेकर एक बार फिर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया यू-टर्न:
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को 7 प्रत्याशियों के टिकट काटे थे।
- जिसमें से एक प्रत्याशी पर अपने फैसले से सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यू-टर्न ले लिया है।
- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से अजीत प्रसाद का टिकट काट दिया था।
- मंगलवार को शिवपाल ने अपने फैसले पर यू-टर्न मारते हुए अजीत सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।