उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार 30 जनवरी को एटा और कासगंज के दौरे पर थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, अखिलेश यादव ने एटा-कासगंज के दौरे के तहत 5 जनसभाओं को संबोधित किया।

अखिलेश यादव के संबोधन:

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के लिए एटा पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सहित अपने विरोधी दलों पर हमला बोला।
  • जिसके बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादियों ने शहरों और गांवो में संतुलित विकास करने का काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोग महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे एम्बुलेंस और जानवरों की एम्बुलेंस की बात।

गाँव-गाँव जाकर डॉक्टर करेंगे जानवरों का इलाज:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा दी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने ऐसी व्यवस्था भी की है कि, अब गाँव-गाँव में जानवरों की एम्बुलेंस पहुंचेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें