उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहाँ अखिलेश यादव ने शामली के कैराना में जनसभा को संबोधित किया।

सबसे ज्यादा युवा समाजवादी पार्टी के पास:

  • अखिलेश यादव ने शामली के कैराना में जनसभा को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी में सबसे ज्यादा युवा नेता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये युवा नेता उत्तर प्रदेश का चेहरा बदलने वाले हैं।

भाजपा पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने संबोधन में आगे केंद्र सरकार के अच्छे दिनों पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा के अच्छे दिन अभी तक नहीं आये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने नोटबंदी कर के आम जनता को लाइन में खड़ा कर दिया है।
  • अखिलेश ने ये भी कहा कि, नोटबंदी की वजह से कई लोगों की लाइन में मौत हो गयी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लाइन में हुई मौतों पर भी समाजवादियों ने उनकी मदद की।

दिल बड़ा है इसलिए सीटें ज्यादा दे दीं:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बात की।
  • कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने पर अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारा दिल बड़ा है इसलिए कांग्रेस को ज्यादा सीटें दे दीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें