उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहाँ अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के खतौली में जनसभा को संबोधित किया।

केंद्र ने गन्ना किसानों की मदद नहीं की:

  • अखिलेश यादव ने खतौली में कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कालाधन अब तक नहीं आया है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, अच्छे दिन के वादे खोखले निकले।

भाजपा वाले सबसे ज्यादा चालू:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा वाले सबसे ज्यादा चालू हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर के आम जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।
  • इस दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी से मरने वालों की संख्या पर भी बात की।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से जितने लोगों की मौत हुई उन्हें सपा ने मुआवजा दिया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाजपा के खिलाफ व्यापारी मतदान करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा यूपी चुनाव की लड़ाई से बाहर हो चुकी है।
  • अखिलेश ने ये भी कहा कि, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें