उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश में 5 जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। जिसके तहत अखिलेश यादव पहले मथुरा के छाता में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मथुरा के छाता में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • अगर आप चाहते हो कि मथुरा का भला हो जाये।
  • समाजवादी सरकार पर यकीन करें।
  • चीनी मिलों को शुरू कराने का काम करेंगे।
  • दूध का कारखाना लगाने में सरकार से सहयोग मिलेगा।
  • हमारी कथनी और करनी में फर्क नहीं होता है।
  • लोगों को भरोसा हुआ है।
  • यूपी की जनता को भरोसा हुआ है।
  • अगर बीजेपी की कोई एम्बुलेंस हो तो बताए।
  • डायल 100 की सुविधा को दुरुस्त किया है।
  • हर क्षेत्र में विकास का काम किया है।
  • समाजवादी सरकार सभी की मदद करती है।
  • समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन की स्कीम पर सरकार काम कर रही है।
  • जो दौड़ में सबसे आगे होगा, उसकी भर्ती होगी, आसानी से उसे नौकरी मिलेगी।
  • बीजेपी ने अच्छे दिन के बहाने लाइन में लगा दिया, 500 और 1000 की नोट बंद करा दिया
  • 15 लाख तो दूर 15 हजार भी हमें दे देते तो यकीन होता।
  • हम आपसे मदद मांगने आये हैं, सहयोग मांगने आये हैं।
  • आज मेरी बहुत सी सभाएं हैं इसलिए मैं सीधे अपील कर रहा हूँ।
  • एक नौजवान प्रत्याशी आपके बीच आया है, उसको भारी मतों से जीताने का काम करें।
  • आपको पता होगा कि किसकी सरकार बनने जा रही है।
  • जब बसपा की सरकार आई, पत्थर लगा दिए।
  • हमारे प्रत्याशियों की मदद करना।
  • जीतना विकास करना है, हमारी सरकार ने मथुरा में वो विकास किया है।
  • शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।
  • जो कुछ होगा , हम करेंगे! हमारी सरकार बना देना, नौजवान प्रत्याशी को विजयी बना देना।

वीडियो:

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें