उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार से अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

असली नकली सब बैंक पहुँच गया:

  • असली-नकली सब बैंक पहुँच गया।
  • हम और आप तय कर लें उसी दिन कालाधन खत्म हो जायेगा।
  • मिठाई की दुकान पर क्या काला धन था।
  • क्या गरीबों के पास कालाधन था जो लाइन में लग गए।
  • लाइन में लगे-लगे एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
  • आजादी के बाद सबसे ज्यादा समाजवादी सरकार ने काम किया है।
  • बच्चों के लिए दूध-घी देने का इंतजाम कर रहे हैं।
  • घोषणा पत्र में सभी का ख्याल रखा है।
  • हमने शहरों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है।
  • नोएडा और लखनऊ में हाथी खड़े के खड़े हैं।
  • पूरा पैसा पत्थरों में लगा दिया गया है।
  • समाजवादी सरकार ने हर वर्ग को साथ में लेकर चलने का काम किया है।
  • फसलों के नुक्सान की भरपाई हमने की है।
  • मुआवजा देने का काम किया है।
  • किसानों की मदद करने का काम किया है।
  • हमारे विरोधियों से हमारी कोई तुलना नहीं है।
  • जितना काम हमने किया है उतना किसी ने नहीं किया है।c
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें