यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से लगातार EVM छेड़छाड़ के आरोप हारे हुए राजनीतिक दलों के द्वारा लगाये गए थे। इसी क्रम में शनिवार 15 अप्रैल को समाजवादी पार्टी ने 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का हमारा लक्ष्य,
  • चुनाव हारने के बाद जनता से अनुभव प्राप्त होगा।
  • समीक्षा के माध्यम से प्रत्याशियों से मिले,
  • ‘जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही’।

EVM के माध्यम से धोखाधड़ी का आरोप:

  • EVM में धोखाधड़ी का लगाया आरोप,
  • जनता आज भी भरोसा नहीं कर पा रही, ‘बटन साइकिल पर दबाया तो जीत बीजेपी की कैसे’।
  • ‘मशीन पर कोई 100 फीसदी भरोसा नहीं कर सकता’,
  • हमें बैलेट पर 100 फीसदी भरोसा है।

चुनाव आयोग पर अखिलेश का हमला:

  • EVM में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग जवाब दे।
  • जनता को धोखा देकर सरकार बनी है।
  • सपा सरकार ने बिजली के लिए बहुत काम किया है।

कहाँ हैं आपकी कानून-व्यवस्था:

  • अभी कन्नौज की ख़बर आई की बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मारा,
  • पर असलियत में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दौड़ा के मारा था,
  • बिजली की बात हो जाए हमारे तमाम अधिकारी अभी भी वही हैं,
  • अभी तो ये सब स्टेशन और ट्रान्स्फ़आर्मर समाजवादी के लगे हैं,
  • हमने यही कहा था कि, अगर प्रधानमंत्री की फ़ोटो लगे तो हमारी मुख्यमंत्री की भी लगे,
  • क़ानून व्यवस्था में क्या बोले ज़िन्दा जला दे रहे हैं, बच्चों के साथ दुराचार हो रहा है,
  • हमको कहते थे कि, क़ानून के मामलों में हम फ़सादी थे! अब कहाँ है आपकी क़ानून व्यवस्था ?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें