उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार 26 अप्रैल को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

सहारनपुर में हुए बवाल पर सपा ने पेश की अपनी जांच की रिपोर्ट:

  • भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता से कहा कुछ और था अब कर कुछ और रहे हैं,
  • पुलिस प्रशासन का मनोबल गिराया जा रहा है,
  • बदायूं में रेप वाली खबर को आपने मेरी फोटो लगाकर 3 महीने तक न्यूज़ दिखाई,
  • सहारनपुर में हुई घटना पर अब सीएम की तस्वीर लगाकर खबर क्यों नहीं दिखाते आप लोग,
  • उत्तर प्रदेश में अब दूसरी तरह की सरकार आ गयी है,
  • सहारनपुर घटना सरकार की परीक्षा है,
  • अम्बेडकर जयंती मनाने से सपने पूरे नहीं होंगे,

डायल 100 की बात:

  • 100 नंबर से बेहतर सुविधा क्या लाओगे?
  • सांसद, विधायक जानते है अगर लोगों को हम बहका लेंगे तो ज्यादा वोट मिलेंगे,
  • अम्बेडकर जी का सपना कब पूरा होगा?
  • कानून अगर काम करेंगा तो वहां के सांसद व विधायक बच नही पाएंगे,
  • अगर मैं अपना मोबाइल निकलकर पढ़ने लगूँ तो बहुत सी घटनाएं है,

सुकमा हमले पर बात:

  • जो घटना छत्तीसगढ़ में हुई, वो बहुत दुखद है,
  • केंद्र की नोटबंदी पर तंज, सुना है नोट फिर से खत्म हो गए हैं,
  • जो जवान शहीद हुए है सुना है उनकी भी गन लेकर चले गए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें