उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

समाजवादियों के विकास कार्य:

  • एटा जलेसर में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने आगे समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर बात की।
  • जिसके तहत अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी लोगों ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोगों ने प्रदेश को सड़कें दी हैं।
  • इसी में जोड़ते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, सड़कें ही किसी राज्य के विकास की कहानी कहती हैं।
  • अखिलेश यादव ने इस दौरान सड़क के विकास की तुलना अमेरिका से भी कर दी।
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे डायल 100 के बारे में बात की।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, पुलिस की व्यवस्था को भी बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, 2017 में समाजवादी सरकार बनेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बनने से सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का बढ़ेगा।
  • इसी में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार बनने से सबसे ज्यादा ख़ुशी नेताजी को ही होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें