उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत इसौली में जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

इसौली में जनसभा का संबोधन:

  • अखिलेश यादव सुल्तानपुर में एक जगह जनसभा को संबोधित करने के बाद इसौली पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने एक और जनसभा को सम्बोधित किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सबसे आगे समाजवादी लोग हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दूसरे लोग प्रचार में सुस्त हैं।

बसपा पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में आगे बहुजन समाज पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, खड़ा हुआ हाथी अभी तक बैठा नहीं है।
  • साथ ही अखिलेश ने कहा कि, आप के आशीर्वाद से फिर से सत्ता में आयेंगे।
  • बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, पत्थर वाली सरकार किसी काम की नहीं।
  • अखिलेश यादव ने आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कभी किसी प्रधानमंत्री ने झाड़ू पकड़कर तस्वीर नहीं खिंचाई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, योग सिखाते रहे लेकिन कोई काम नहीं किये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें