उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के आवास पर लंच के बाद मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से मुलाकात की।

प्रदेश अध्यक्ष नहीं चाचा के घर गया था:

  • सीएम अखिलेश यादव ने 5 केडी पर मीडिया से मुलाकात की।
  • जहाँ उन्होंने शिवपाल सिंह यादव और उनके लंच के बारे में बात की।
  • उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष चाचा ही रहेंगे और मैं उनका समर्थन करूँगा।
  • इसके अतिरिक्त उन्होंने आगे कहा कि, मैं प्रदेश अध्यक्ष के घर नहीं बल्कि, चाचा के घर पर लंच करने गया था।
  • साथ ही उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को खुद से बधाई देने की बात भी कही।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल को उनके पुराने विभागों के साथ 2 अन्य नए विभाग भी दे दिए थे।

चुनौतियाँ बहुत, किसान और नौजवानों के लिए काम करें:

  • सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में कई चुनौतियों का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, देश और प्रदेश के सामने बहुत सी चुनौतियाँ हैं।
  • कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, किसानों और नौजवानों के लिए काम करें।
  • एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक्सप्रेस-वे से ताजगंज और हजरतगंज को जोड़ा है।
  • उन्होंने आगे बताया कि, एक्सप्रेस-वे के किनारे पर मंडियां भी बनेंगी।
  • सीएम ने आगे कहा कि, सपा ने किसानों को बहुत लाभ पहुँचाया है और पहुंचा रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाया है।
  • सीएम ने संबोधन में समाजवादी संगठन को बड़ा और शानदार भी बताया।
  • साथ ही उन्होंने नौजवानों से ईमानदारी से काम करने की अपील की।

देखें वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=c6-qfqWEa4M&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें