उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक शनिवार की सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी कर अखिलेश को वापस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

Protest

सीएम बोले, नेताजी को परेशान न करें समर्थक:

  • सीएम अखिलेश को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद शनिवार सुबह से अखिलेश के समर्थकों ने पार्टी कर्यालय पर नारेबाजी की।
  • इसके अलावा अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग भी की गयी।
  • घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने समर्थकों से नेताजी को परेशान न करने की बात कही है।

Protest

सपा प्रमुख ने फोन कर दिया था सीएम को आदेश:

  • सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर प्रदर्शन कर अखिलेश को वापस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।
  • जिस पर सुनवाई होते न देख कार्यकर्ता 5 वीडी पर सपा प्रमुख का आवास घेरने निकले थे।
  • सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख ने सीएम को फोन कर अपने समर्थकों को उनके आवास से हटाने की बात कही थी।

Protest

सीएम ने किया समर्थकों का संबोधन:

  • सपा प्रमुख के निर्देश के बाद सीएम अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने समर्थकों से कहा कि, मेरे समर्थक नेताजी को परेशान करना बंद करें।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, शिवपाल सिंह यादव ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा प्रमुख ने शिवपाल सिंह यादव को अध्यक्ष पद पर मंजूर किया है।
  • इसके अलावा सीएम ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत की भी बात कही है।

Protest

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें