उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी पर हमला:

  • अखिलेश यादव मंगलवार को सुल्तानपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला किया।
  • अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा के वादों पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, किसी को पता है कि, अच्छे दिन कहाँ हैं?
  • इसी में अखिलेश यादव ने आगे जोड़ा कि, हम पूछते हैं कि अच्छे दिन कहाँ हैं?

भाजपा ने नारा पकड़ा दिया:

  • अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा में आगे कहा कि, भाजपा ने देश के लोगों को सिर्फ एक नारा दे दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कुछ लोगों को सफाई के नाम पर झाड़ू पकड़ा दिया।
  • इसी में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, कुछ को योग करा दिया और लेकिन अच्छे दिन नहीं आये हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार बजट में हमारे घोषणापत्र की नक़ल करेगी।

ये भी पढ़ें: हमारी सरकार बनानी है तो भारी बहुमत से हमें जितायें- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें