उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा, हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के नानऊ के पैठ मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

केंद्र सरकार की नोटबंदी पर हमला:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार और नोटबंदी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोगों ने कहा था कि, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे।
  • इसी में आगे अखिलेश यादव ने जोड़ा कि, मगर भाजपा ने नोटबंदी से सबको लाइन में खड़ा कर दिया।

कई मजदूरों की नौकरी चली गयी:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, नोटबंदी से कई मजदूरों की नौकरी चली गयी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम गांव वाले काला-सफ़ेद नहीं जानते हैं, सिर्फ पैसा जानते हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे ये भी कहा कि, काला रूपया नहीं बल्कि हमारा लेन-देन होता है।

लाइन में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये दिए:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, लाइन में जिन लोगों की मौत हुई हमने 2-2 लाख रुपये दिए।
  • इसी में उन्होंने आगे पूछा कि, केंद्र ने लोगों को क्या दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें