[nextpage title=”Akhilesh yadav foreign” ]

केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर की आधी रात से 500-1000 के नोट बंद करने का जो फैसला लिया है, उससे आम जनता, गरीब किसानो, बीमार लोगों के साथ ही विदेशी पर्यटकों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगे आकर लोगों की मदद कर रहें हैं। अखिलेश यादव ने ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कैश वैन का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों और गरीबों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिख कर 30 नवंबर कर पुराने नोटों की स्वीकार्यता बढ़ाने का अनुरोध किया। अब अखिलेश यादव ने विदेशी सैलानियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

अगले पेज पर देखेंः

[/nextpage]

[nextpage title=”Akhilesh yadav foreign” ]

सीएम ने दिया सहाराः

  • ताजनगरी आगरा और भगवान शिव की नगरी वाराणसी में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।
  • इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव राहुल भटनागर को निर्देश दिया है।
  • सीएम ने आगरा और वाराणसी के बैंकों में अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा था।
  • सीएम के आदेश के बाद वाराणसी और आगरा में पर्यटकों के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।
  • यहां विदेशी पर्यटक अपना वीजा या पासपोर्ट दिखा कर नोट बदल सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कि इस पहल से विदेशी पर्यटकों को काफी राहत मिली है।
  • सीएम के इस फैसले के बाद चारो तरफ उनकी प्रशंसा की जा रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें