उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के समय समाजवादी पार्टी में दंगल शुरू हो गया था। इसका खामियाजा सपा को सत्ता से बाहर होकर चुकाना पड़ा था। अखिलेश और शिवपाल के बीच उसी समय से दूरियां बन गयी थी। मगर अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को बधाई दी है।

अखिलेश ने दी बधाई :

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने 2 दिनी गुजरात दौरे से लखनऊ लौट आये हैं।
  • लखनऊ आने के बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को बधाई दी है।
  • मगर ये शिवपाल सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नहीं, बांगरमऊ क्षेत्र के भौंरा निवासी हैं।
  • असल में सपा सरकार में बनाये गये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
  • एक्सप्रेसवे पर बच्चे के जन्म से खुश पिटा शिवपाल सिंह यादव ने उसका नाम टीपू रख दिया है।
  • शिवपाल का कहना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेसवे की सौगात प्रदेशवासियों को दी थी।
  • बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने टीपू के अलावा 2 अन्य बच्चियों को भी जन्म दिया है।
  • डॉक्टरों द्वारा जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य बताई जा रही है।
  • शिवपाल सिंह यादव अपने निजी वाहन से पत्नी के साथ एक्सप्रेसवे से होकर निकल रहे थे।
  • मगर प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला ने बच्चे को एक्सप्रेसवे पर जन्म दिया।
  • कुछ देर बाद शिवपाल पत्नी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आये जहाँ 2 और बच्चियों का जन्म हुआ।
  • ये खबर मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर परिवार को बधाई दी।
  • अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि इस ख़ुशख़बरी पर पूरे परिवार को बधाई और सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें