उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को 5 केडी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राशन कार्ड का वितरण किया, जिसके बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
राशन कार्ड से गरीबों को मदद मिलेगी:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को 5केडी पर राशन कार्ड का वितरण किया।
- जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
- गौरतलब है कि, यह राशन कार्ड यूपी में करीब 3 करोड़ लोगों को बांटे जायेंगे।
- अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, राशन कार्ड से गरीबों को मदद मिलेगी।
- सीएम ने आगे कहा कि, सपा सरकार गरीबों को मदद दे रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, राशन कार्ड को पहले से अच्छा बनाया गया है।
- सीएम ने ये भी कहा कि, सरकार योजनाओं का प्रचार भी कर रही है।
यूपी में 3 करोड़ लोगों को राहत:
- सीएम अखिलेश ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में राशन कार्ड का वितरण किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
- सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी पेंशन में करप्शन को रोका है।
- मुख्यमंत्री ने आगे योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बात भी कही।
- उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में जरुरी है कि, काम के साथ प्रचार भी करते रहना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार