उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में एक बार फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा, चुनाव से पहले सरकार का ये आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

26 सितम्बर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में चुनाव से पहले आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
  • कैबिनेट विस्तार 26 सितम्बर को किया जायेगा।
  • इस विस्तार में सपा नेता जियाउद्दीन रिजवी को भी शपथ दिलाई जाएगी।
  • 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

गायत्री प्रजापति की भी होगी वापसी:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में आगामी 26 सितम्बर को कैबिनेट का विस्तार होना है।
  • जिसमें कैबिनेट से निष्कासित मंत्री गायत्री प्रजापति की भी वापसी होगी।
  • गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवैध खनन के मामले मंत्री पद से निष्कासित किया था।
  • गायत्री प्रजापति के साथ ही हज यात्रा पर जाने के कारण मंत्री पद की शपथ न ले पाने वाले जियाउद्दीन को भी शपथ दिलाई जाएगी।

 सपा प्रमुख ने गायत्री का निष्कासन हटवाया:

  • बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रजापति की वापसी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के कहने पर हुई है।
  • गायत्री को अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री ने निष्कासित किया था।
  • जिसके बाद से गायत्री प्रजापति लगातार सपा प्रमुख के संपर्क में थे।
  • सपा प्रमुख के आदेश पर मुख्यमंत्री ने गायत्री की कैबिनेट में वापसी की घोषणा कर दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें