उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सोमवार को अपना 8वां कैबिनेट विस्तार कर लिया है, जिसके तहत 10 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

सपा प्रमुख के आवास पर बंटवारे को लेकर बैठक:

  • सोमवार को उत्तर प्रदेश समाजवादी सरकार ने अपने कैबिनेट का 8वां कैबिनेट विस्तार कर लिया है।
  • जिसके तहत 4 नए मंत्री और 6 मंत्रियों को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।
  • जिसके बाद नए मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर पार्टी को फैसला लेना है।
  • इसी संदर्भ में सपा प्रमुख के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया है।

5 विक्रमादित्य मार्ग पर बैठक प्रगति में:

  • सरकार द्वारा कैबिनेट के 8वें विस्तार के बाद मंत्रियों को विभाग बांटने के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया है।
  • बैठक आयोजन सपा प्रमुख के आवास पर किया गया है।
  • जिसमें सपा प्रमुख के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।

कैबिनेट में जगह पाने वाले मंत्री:

  • सपा सरकार के कैबिनेट विस्तार में 10 मंत्रियों को जगह दी गयी है।
  • जिनमें, जियाउद्दीन रिज़वी।
  • गायत्री प्रजापति।
  • मनोज पाण्डेय।
  • शिवाकांत ओझा।
  • हाजी रियाद अहमद।
  • रविदास मेहरोत्रा।
  • नरेन्द्र वर्मा।
  • यासिर शाह।
  • अभिषेक मिश्रा।
  • शंखलाल मांझी, को शामिल किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें