सपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रही तमाम अटकलों के बीच आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा – “वह स्टांप पेपर पर लिख कर देने को तैयार हैं कि बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।“ शिवपाल ने विवाद थामने की कवायद में कहा कि 2017 में अखिलेश यादव की सीएम चेहरा होगे। उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही शिवपाल ने बैठक में जिलाध्यक्षों से कहा कि ‘अगर किसी को दिक्कत हो तो मैं अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा।’

  • शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के जि‍लाअध्‍यक्षों, नगर सचि‍वों और पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई।
  • शिवपाल ने इस बैठक के लिए सीएम अखिलेश यादव को भी न्यौता दिया था।
  • लेकिन अखिलेश इस बैठक में शामिल नहीं हुए, वह सीएम आवास पर विधायकों के साथ मंत्रणा करते रहें।
  • पार्टी पदाधिकारियों की मांग पर शिवपाल ने कहा कि अखिलेश ही 2017 में सपा के सीएम उम्मीदवार हैं।
  • उन्होंने कहा कि बहुमत आने पर अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेगे और यह बात वह स्टांप पेपर पर लिखकर दे सकते हैं।
  • इस दौरा शिवपाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2017 के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
  • शिवपाल ने 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दियें।

पार्टी में नहीं है कोई झगड़ाः

  • परिवार और पार्टी में जारी विवाद को थामने के लिए शिवपाल यादव एक बार फिर आगे आयें।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है, सभी लोग एक हैं।
  • उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 5 नवंबर को होने वाले पार्टी की रजत जयंती समारोह पर ध्यान दें।
  • बता दें कि शिवपाल ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें