[nextpage title=”akhilesh jailbird mulayam” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को उन्हीं के घर पर पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नजरबन्द कर दिया है। गौरतलब है कि, अखिलेश यादव पर समाजवादी पार्टी के पारिवारिक घमासान के बाद से ही कई आरोपों का सामना करना पड़ा है, कई लोगों का यह भी मानना है कि, अखिलेश यादव ने अपने पिता को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए ही यह सब किया था।

अगले पेज पर जानें किसने लगाया अखिलेश यादव पर यह आरोप:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh jailbird mulayam2″ ]

सुनील सिंह का बड़ा आरोप:

  • लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
  • सुनील सिंह ने कहा है कि, अखिलेश यादव ने सपा प्रमुख को उनके आवास पर नजरबन्द कर दिया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, मुलायम सिंह से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
  • वहीँ सपा प्रमुख के करीबियों में से एक राज्यमंत्री मधुकर जेटली को अखिलेश खेमे की ओर से धमकी भी दी जा रही है।

सपा प्रमुख से मिलने वालों पर नजर रखी जा रही है:

  • लोक दल अध्यक्ष सुनील सिंह ने आगे कहा है कि, सपा प्रमुख से मिलने वाले लोगों पर नजर भी रखी जा रही है।
  • साथ ही करीबियों को धमकाया भी जा रहा है।
  • राज्यमंत्री मधुकर जेटली ने कहा है कि, उन्होंने मामले में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है।

किरणमय नंदा ने किया बचाव:

  • सुनील सिंह के आरोपों से अखिलेश यादव का सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बचाव किया है।
  • उन्होंने इन सभी आरोपों को बकवास बताया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा है कि, सुनील सिंह इतना जरुरी आदमी नहीं है कि, उसकी बात पर ध्यान दिया जाए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें