मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार 14 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी आवास योजना:

  • कुल लागत: 113.41 करोड़।
  • सेक्टर 10 में समाज के सभी वर्गों के लिए नग भवनों का निर्माण।
  • 1950 भवनों का निर्माण।
  • प्रत्येक भवन का क्षेत्रफल 29.76 वर्ग मीटर।
  • एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, टॉयलेट, किचन और बालकनी की सुविधा।
  • पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध।

ग्रेटर नोएडा में साइकिल ट्रैक का निर्माण:

  • कुल लागत: 12.50 करोड़।
  • ग्रेटर नोएडा में विभिन्न स्थानों पर 30.00 किमी लम्बाई के साइकिल ट्रैक का निर्माण।
  • ट्रैक की चौड़ाई 4.00 मीटर।
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की पेरिफेरियल सड़क पर 14.00 किमी लम्बाई।
  • सेक्टर नॉलेज पार्क-2 में 2.00 किमी की लम्बाई।
  • सेक्टर नॉलेज पार्क-3 में 3.00 किमी की लम्बाई।
  • ग्रेटर नोएडा से नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर 5.40 किमी लम्बाई।
  • एलजी गोल चक्कर से नोएडा एक्सप्रेस-वे तक 5.60 किमी लम्बाई।

सेक्टर 22 में चार मंजिला अफोर्डेबल भवनों का निर्माण:

  • कुल लागत: 284.00 करोड़।
  • सेक्टर-22 डी में 5100 चारमंजिला समाजवादी अफोर्डेबल भवनों का निर्माण।
  • एक भवन का क्षेत्रफल 29.78 वर्ग मीटर।
  • एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक बाथरूम, एक रसोई।
  • पार्किंग की व्यवस्था।

साइकिल ट्रैक का निर्माण:

  • कुल लागत: यमुना एक्सप्रेस-वे के सामानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क के अंतर्गत 10.50 किमी लम्बाई में 2.50 मीटर चौड़े ट्रैक का निर्माण।

एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज निर्माण:

  • कुल लागत: 140 करोड़।
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के ऊपर एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज निर्माण।
  • एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज की लम्बाई 840 मीटर होगी।
  • दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं फरीदाबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर आपस में जुड़ेंगे।

मेट्रो रेल लाइन का शिलान्यास:

  • कुल लागत: 2668.16 करोड़।
  • मेट्रो की लम्बाई: 14.958 किमी।
  • 9 स्टेशन और एलीवेटेड कॉरिडोर।
  • मेट्रो लाइन में प्रतिदिन 1.23 लाख यात्रियों का अनुमान।

अन्य परियोजनाएं:

  • बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो के ट्रायल रन।
  • ग्रेटर नोएडा में बस सेवा।
  • MP-2 मार्ग नवनिर्मित 6 लेन एलीवेटेड रोड।
  • सेक्टर 62, 63 तिराहे पर 6 लेन अंडरपास।
  • नोएडा के सेक्टर 21-A में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण।
  • स्टेडियम की दर्शक क्षमता 25 हजार।
  • समाजवादी आवास योजना के तहत भवनों का लोकार्पण।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें