पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को लखनऊ के दौरे पर थी, जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में नोटबंदी कि खिलाफ ममता बनर्जी के प्रदर्शन से किनारा कर लिया।

  • गौरतलब है कि कल ही अखिलेश ने अमौसी एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया था।
  • उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
  • माना जा रहा था कि 1090 चौराहे पर होने जा रहे विरोध प्रदर्शन में अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।
  • इसके लिए भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी ममता के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे।
  • अचानक ही 1090 चौराहा की सुरक्षा बेहद कड़ी होने के बाद माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
  • लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

[ultimate_gallery id=”32305″]

ये नेता हुए शामिलः

  • नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी के लखनऊ प्रदर्शन में अखिलेश यादव तो शामिल नहीं हुए।
  • लेकिन उनकी जगह कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जरूर शिरकत की।
  • साथ ही पश्चिम बंगाल के सपा प्रभारी और सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
  • बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी 1090 चौराहे पर एकत्र थे।
  • लेकिन सीएम के ना आने के खबर पा कर वह धीरे-धीरे वहां से खिसक लिये।

बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में भिड़ंतः

  • राजधानी लखनऊ में ममता के प्रदर्शन के दौरान बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।
  • कार्यकर्ताओं में मारपीट से भगदड़ मच गई और लोग भागने लगे।
  • लेकिन मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने स्थिति को काबू में किया।
  • प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में विरोध देखने को मिला।
  • हाथों में तख्ती और पोस्टर लेकर महिलाएं प्रधानमंत्री से नोट बंदी के फैसले को वापस लेने की मांग कर रही थीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें